Please wait
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic

लोकसभा अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री ने हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं दी

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई मंत्रियों ने शनिवार को हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर सभी पत्रकारों, लेखकों को हार्दिक शुभाकामनाएं दी।
 

30 May 2026

लोकसभा अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री ने हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं दी

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई मंत्रियों ने शनिवार को हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर सभी पत्रकारों, लेखकों को हार्दिक शुभाकामनाएं दी।

ओम बिरला ने शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर कहा, “हमारे देश में हिंदी पत्रकारिता समाज की चेतना, लोकतंत्र की मजबूती और जनभावनाओं की अभिव्यक्ति का सशक्त मंच है। समय-समय पर जनजागरण, सामाजिक परिवर्तन और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। यह अत्यंत सुखद है कि बदलते समय और तकनीकी क्रांति के दौर में हिंदी की प्रासंगिकता लगातार बढ़ी है। आज हिंदी केवल अखबारों और टेलीविजन तक सीमित नहीं है बल्कि डिजिटल मीडिया, सोशल मीडिया, कंप्यूटर, इंटरनेट और नई तकनीक कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से करोड़ों लोगों तक प्रभावी रूप से पहुंच रही है। हिंदी में समाचार, विचार और विश्लेषण की बढ़ती स्वीकार्यता इस भाषा की शक्ति और व्यापकता को दर्शाती है। हिंदी पत्रकारिता दिवस पर हम हिंदी भाषा के संवर्धन तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने के संकल्प को और मजबूत करते हैं।''

शिवराज सिंह ने कहा कि हिन्दी पत्रकारिता ने अपनी गौरवशाली यात्रा में समाज को जागरूक करने, लोकतंत्र को सशक्त बनाने तथा जनसरोकारों को प्रभावी अभिव्यक्ति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पत्रकारिता की लोकहित और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के अनुरूप आप सभी राष्ट्र एवं समाज की उन्नति में अपना योगदान देते रहें।

केन्द्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि 'कलम की ताकत' से समाज को जागरूक, प्रबुद्ध और सशक्त बनाने तथा निष्पक्षता से जन-जन की आवाज उठाने वाले लोकतंत्र के सभी सजग प्रहरियों को सादर नमन।

केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि हिन्दी पत्रकारिता केवल समाचार संकलन का इतिहास नहीं अपितु जनचेतना, सामाजिक परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण की एक सशक्त धारा रही है। सत्यता, निष्पक्षता और जनहित के मूल्यों को केंद्र में रखकर हिन्दी पत्रकारिता ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने तथा समाज को जागरूक करने में अमूल्य योगदान दिया है। लोकहित और राष्ट्रहित के स्वर को निरंतर मुखर करने वाली हिन्दी पत्रकारिता उत्तरोत्तर गतिमान रहे, यही कामना है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


लोकसभा अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री ने हिंदी पत्रकारिता दिवस
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई मंत्रियों ने शनिवार को हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर सभी पत्रकारो





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News